बरेली

होटल डिप्लोमेट में चोरी… कैश काउंटर से उड़ाए चार लाख रुपये, एक कर्मचारी पर शक, फिर हुआ ये

कोतवाली इलाके में स्थित होटल डिप्लोमेट के कैश काउंटर से चार लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर से जांच की, लेकिन रुपये नहीं मिलने पर कोतवाली में तहरीर दी गई।

less than 1 minute read
Feb 02, 2026

बरेली। कोतवाली इलाके में स्थित होटल डिप्लोमेट के कैश काउंटर से चार लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर से जांच की, लेकिन रुपये नहीं मिलने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल के महाप्रबंधक आकिब खान के अनुसार 23 जनवरी को होटल के अकाउंट विभाग के लॉकर में साढ़े चार लाख रुपये रखे गए थे। 25 जनवरी की शाम जब लॉकर खोला गया तो उसमें सिर्फ 50 हजार रुपये ही बचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

पहले खुद की जांच, फिर पुलिस को दी सूचना

रुपये गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने पहले आंतरिक जांच कराई। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसी रात होटल निदेशक के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर प्रबंधन ने एसपी सिटी को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया। रविवार शाम को पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में होने के बावजूद मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को जांच सौंपी गई। उन्होंने होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और कर्मचारियों से पूछताछ की।

कर्मचारी की आवाजाही से गहराया शक

जांच के दौरान सामने आया कि कुछ समय के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद थे और उसी दौरान होटल के एक कर्मचारी की संदिग्ध आवाजाही हुई। इसी आधार पर पुलिस का शक उस कर्मचारी पर गया है। उसे चौकी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अकाउंट विभाग से नकदी गायब हुई है। पूछताछ और जांच के बाद स्थिति साफ होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर