बरेली

ढाई हजार की जेल में अकेले साइको किलर की दहशत, बंदी रक्षक पहरा देने से कतरा रहे

बरेली में ही नहीं सलाखों के अंदर भी जेल के ढाई हजार कैदी साइको किलर की दहशत में थर्रा रहे हैं। यही वजह है कि 25 दिनों से साइको किलर को जेल के हॉस्पिटल कैंपस में अकेला रखा गया है

2 min read
Sep 05, 2024

बरेली। बरेली में ही नहीं सलाखों के अंदर भी जेल के ढाई हजार कैदी साइको किलर की दहशत में थर्रा रहे हैं। यही वजह है कि 25 दिनों से साइको किलर को जेल के हॉस्पिटल कैंपस में अकेला रखा गया है। उसकी सुरक्षा के स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। बंदी रक्षक भी ड्यूटी करने से मना कर दे रहे हैं।

साइको किलर की अकेले स्पेशल रखवाली कर रहा जेल प्रशासन

केन्द्रीय कारागार टू में 2538 पुरुष हैं। वह साइको किलर की वजह से दहशत में है। जेल सूत्रों के मुताबिक बंदी रक्षक उसकी सुरक्षा में पहरा देने में कतरा रहे हैं। बंदियों के साथ रखने में साइको किलर से अन्य बंदियों की सुरक्षा को खतरा है। तनहाई में रखने पर साइको किलर खुद को कुछ कर सकता है। इस वजह से उसे अस्पताल की स्पेशल सुरक्षा में रखा गया है।

छह महिलाओं की हत्याओं में भेजा जेल

तीन जुलाई, 2024 थाना शाही के के जंगल में 46 वर्षीय अनीता देवी की गला घोंटकर हत्या की थी. 26 नवंबर 2023 थाना शीशगढ़ के जगदीशपुर निवासी 55 वर्षीय उर्मिला की उन्ही की साड़ी के पल्लू से गला घोटकर हत्या कर दी गई थी. 20 नवंबर 2023 थाना शाही के खरसैनी की रहने वाली 65 वर्षीय दुलारा देवी की हत्या साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर उन्ही के खेत में की. 31 अक्टूबर 2023 थाना शीशगढ़ में लखीमपुर निवासी 65 वर्षीय महमूदन की हत्या जंगल में उन्हीं की चुनरी से गला घोंटकर की. 17 जून 2023 थाना शाही में कुल्छा की रहने वाली धनवती की हत्या की थी धानवती कस्बा शाही से दवा लेकर लौट रही थी. एक जुलाई 2023 थाना शाही क्षेत्र में धनेटा फाटक से शीशगढ़ रोड पर 55 वर्षीय प्रेमवती की उन्हीं की साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या की गई थी. प्रेमवती आनंदपुर की रहने वाली थी. पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की. इसके बाद आरोपी की तलाश की गई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

जेल के अस्पताल में भर्ती है साइको किलर

साइको किलर जेल के अस्पताल में भर्ती है। साइको किलर के पहुंचने के बाद से ही बंदियों में दहशत में है। प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंदियों में साइको किलर की दहशत रहती है . इन पांच घंटो में कभी भी डॉक्टर उसे सुबह दस बजे के लेकर शाम पांच बजे तक जेल के अस्पताल से डिशचार्ज कर उसे जेल की बैरिक में शिफ्ट कर सकते है. सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखे गए कुलदीप फिलहाल जेल में जाने के बाद से ही अब तक शांत है।

महिलाओं से नफरत की वजह से करता था कत्ल

कुलदीप गंगवार ने पुसिल को पूछताछ में बताया था कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर थी। इसके बाद से ही सौतेली मां उसे लगातार टर्चर करती थी. पिता ने 2014 में कुलदीप की शादी कराई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही उसको महिलाओं से नफरत हो गई थी. जैसे ही वह किसी महिला को अकेले देखता, तो उससे बातचीत करता था। इस दौरान इस दौरान महिलाओं के विरोध करने पर वह वह उसका गला घोंटकर मार देता था. आरोपित ने सभी हत्याओं में महिलाओं को गला दबाकर हत्या की। गला दबाने के लिए महिलाओं की साड़ी या दुपट्टे का इस्तेमाल करता था। वह गले में बाएं तरफ साड़ी या दुपट्टे से गांठ बांध गला घोंट देता था।

Published on:
05 Sept 2024 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर