बरेली

बरेली में बिजली कटौती से हाहाकार, डीएम आवास का घेराव कर लोगों ने निकाला गुस्सा

बिजली कटौती से परेशान लोगों का पारा हाई हो गया। उपकेंद्र पर जाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद डीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Jul 27, 2024

बरेली: बिजली कटौती से परेशान लोगों का पारा हाई हो गया। उपकेंद्र पर जाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद डीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।

बरेली। 33 केवी में लगातार फाल्ट होने से सुभाष नगर में लगातार बिजली संकट की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को भी फाल्ट होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर जाकर विरोध किया। वहां अधिकारियों के आश्वासन पर भी नहीं माने तो सभी लोग रात में ही डीएम आवास पहुंच गए। डीएम आवास पहुंचकर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया।

आधी रात डीएम आवास पहुंचे एक्सईएन
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन, नहीं माने। सभी लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। सूचना पर आधी रात में एक्सईएन को भी डीएम आवास आना पड़ा। लोगों को बहुत समझाने और शांत करने की कोशिश की, लेकिन बिजली सकंट से परेशान लोग नहीं माने। एक्सईएन ने बिजली सुचारी करने का आश्वासन दिया, लेकिन सप्लाई कब तक आएगी इस पर संदेह बना रहा। पुलिस अधिकारियों के बहुत समझाने के बाद लोग शांत हुए। शनिवार को एक्सईएन ने सभी लोगों को कार्यालय बुलाया। कहा कि वहां बिजली से संबंधित सभी लोगों की समस्या सुनी जाएगी, बैठकर बात होगी।

ये क्षेत्र रहे प्रभावित
तीन दिन से लगातार बिजली संकट बना हुआ है। लोगों ने शुक्रवार आधी रात जागकर बिताई। सिटी ग्रीन, पवन विहार, फाइक इंक्लेव, सिविल लाइंस 3, कटरा जांद खां, नवादा शेखान, किला क्षेत्र, दुर्गानगर, कालीबाड़ी, कुतुबखाना आदि लोगों ने बिजली संकट से परेशान रहे।

Published on:
27 Jul 2024 10:05 am
Also Read
View All

अगली खबर