बरेली

ट्रक चालकों से खरीदकर बाजार में बेचते थे चरस, सीओ ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

मीरगंज पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो वहां चरस बेचने की फिराक में बैठे थे। गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 106 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

less than 1 minute read
May 18, 2025

बरेली। मीरगंज पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो वहां चरस बेचने की फिराक में बैठे थे। गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 106 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

दरोगा पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार देर रात इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक साप्ताहिक बाजार में चरस बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए टीम ने सिरौली चौराहे के पास से आगे बढ़कर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान मीरगंज के अफसरयान निवासी 25 वर्षीय शारीफ पुत्र वसीर अहमद, और 30 वर्षीय अजहर पुत्र भोलू के रूप में हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि वे बाजार में चरस बेचने की फिराक में थे और ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें शारीफ की जेब से 38 ग्राम और अजहर की जेब से 68 ग्राम चरस बरामद हुई।

ट्रक चालकों से खरीदते थे चरस

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अक्सर हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों से चरस खरीदते थे और फिर उसे स्थानीय बाजारों में बेचते थे। कभी-कभी स्वयं भी इसका सेवन करते थे। इसी तरह वे शनिवार रात को भी चरस बेचने के लिए निकले थे, लेकिन पकड़े गए।

Also Read
View All

अगली खबर