बरेली

बड़ा बाग में हनुमान जयंती पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिव्य श्रृंगार देख भाव-विभोर हुए भक्त

हनुमान जयंती पर बड़ा बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर आस्था के विराट समंदर में बदल गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हुई और देखते ही देखते पूरा परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं और हर चेहरा श्रद्धा में डूबा नजर आया।

less than 1 minute read
Apr 02, 2026

बरेली। हनुमान जयंती पर बड़ा बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर आस्था के विराट समंदर में बदल गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हुई और देखते ही देखते पूरा परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के बाहर तक लंबी कतारें लगी रहीं और हर चेहरा श्रद्धा में डूबा नजर आया।

मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। बाबा हनुमान का सफेद और गुलाबी पोशाक में किया गया भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना। जैसे ही भक्तों की नजर बाबा के इस अलौकिक रूप पर पड़ी, वे भाव-विभोर हो उठे।

दिन भर गूंजता रहा जयकारों का माहौल

प्रातः काल से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अनुमानित 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने अनुशासित कतारों में खड़े होकर दर्शन किए। राम-नाम संकीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थाएं इतनी सटीक रहीं कि कहीं भी अव्यवस्था या अफरा-तफरी देखने को नहीं मिली।

भजन-कीर्तन और आरती ने बांधा समां

विशेष भव्य आरती और भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु घंटों तक भक्ति में लीन रहे और हर कोई इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने साथ संजोकर ले गया।

विधायक समेत गणमान्य लोगों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक संजीव अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। सुमित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अतिन अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, अनुराग, राहुल जायसवाल, पंकज अग्रवाल, राकेश वर्षणीय, मोहित अग्रवाल और मयूर जैन सहित कई लोगों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा।

Also Read
View All

अगली खबर