बरेली

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को सिर काटने की धमकी, थाने पहुंचे हिंदू संगठनों का हंगामा, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

बरेली। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री का सिर तन से कलम करने की धमकी दी गई। पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

less than 1 minute read
Apr 10, 2024
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ( फाइल फोटो )

मुस्लिम युवक ने फेसबुक आईडी से दी जान से मारने की धमकी

मुस्लिम युवक ने फेसबुक आईडी से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर उसकी फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता ने कहा की आईडी से महंत को लेकर संवेदनशील टिप्पणी की गई है। उन्होंने शरारती लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष पवन हिंदू, विमल गुप्ता, अनुपम शंखधार, किशन सिंह चौहान, ओमपाल मौर्य, विनय कुमार शिवम चौहान, हिमांशु सोलंकी, रोहित शर्मा, अवधेश, आशीष त्रिपाठी जितेंद्र यादव, राजन वाल्मीकि, बच्चन सिंह मौजूद थे।

इज्जतनगर में टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, जाएगा जेल

इज्जतनगर में भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की गई। उनका सर कलम करने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत हिमांशु पटेल और मिंटू सिंह ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर से की इसके बाद पुलिस ने कंजादासपुर के सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
10 Apr 2024 10:39 am
Also Read
View All