16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BAREILLY NEWS : खेत में मिली स्कूल ड्रेस पहने किशोरी की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

Bareilly News: सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़े बाईपास के पास खेत में स्कूल ड्रेस पहने एक किशोरी का शव पड़ा मिला।

2 min read
Google source verification
crime news bareilly

घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी और एसपी सिटी

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़े बाईपास के पास खेत में स्कूल ड्रेस पहने एक किशोरी का शव पड़ा मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जैसे ही किशोरी का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

मृत किशोरी की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है। शव खेत में पड़ा था और उसके मुंह से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की कहीं और हत्या करने के बाद शव को सुनसान खेत में लाकर फेंका गया।

स्कूल ड्रेस से पहचान की कोशिश

किशोरी ने स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। आसपास के स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है और लापता छात्राओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में शव यहां फेंका गया होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और कई अहम साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाके की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके।

एसएसपी बोले- गला दबाकर हत्या की आशंका

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आशंका है कि किशोरी का गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी परिवार की किशोरी लापता है तो तत्काल सीबीगंज थाने में सूचना दें। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग