16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 7 पर मुकदमा दर्ज

Bareilly पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बहन और बहनोई के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
bareilly news

मृतक सना

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हजियापुर निवासी विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई शाहरुख ने बताया कि सना की शादी वर्ष 2023 में वारसी गली निवासी तौकीर पुत्र कल्लू उर्फ मुन्ना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर सना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

कई बार रुपये देकर कराया गया समझौता

परिजनों के मुताबिक बेटी का घर बचाने के लिए कई बार आर्थिक मदद भी की गई। इसी बीच सना ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका खर्च भी मायके वालों ने उठाया। परिवार को उम्मीद थी कि बच्चा होने के बाद हालात सुधर जाएंगे, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। शाहरुख का आरोप है कि पति तौकीर, ससुर कल्लू उर्फ मुन्ना, सास बेवी, जेठ इमरान, मामू नवाब, गुड्डू पेंटर और खालू मुन्ना लगातार दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। विरोध करने पर सना के साथ मारपीट की जाती थी और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

अस्पताल पहुंचते ही मचा कोहराम

गुरुवार रात करीब 8:40 बजे शाहरुख के मोबाइल पर फोन आया कि सना ने फांसी लगा ली है और उसे खुशलोक अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के बाहर सना का शव पड़ा मिला और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

बच्चों को लेकर फरार हुए आरोपी

मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर सना की हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी बच्चों को लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बारादरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग