बरेली

लीलौर झील में बोटिंग का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक, डीएम ने की समीक्षा बैठक, टॉय ट्रेन चलाने और गेस्ट हाउस बनाने पर भी हुई चर्चा

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल लीलौर झील को और आकर्षक बनाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सौंदर्यीकरण और बोटिंग तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने झील में बोट संचालन, पानी का स्तर और पर्यटकों के लिए एप्रोच स्लेब जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
Feature image
डीएम अविनाश सिंह (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल लीलौर झील को और आकर्षक बनाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सौंदर्यीकरण और बोटिंग तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने झील में बोट संचालन, पानी का स्तर और पर्यटकों के लिए एप्रोच स्लेब जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने झील के किनारे झाड़ियों को साफ रखने और आसपास लगातार सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झील के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम निरंतर चलता रहे। साथ ही टॉय ट्रेन चलाने और गेस्ट हाउस बनाने की प्रस्तावित योजना पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, पीने के पानी और सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पानी की आपूर्ति के लिए झील में ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जो जल्द ही चालू हो जाएंगे। गेट निर्माण पर भी चर्चा हुई ताकि झील का पानी सुरक्षित रहे और जलस्तर में कमी न आए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, अधिशासी अभियंता आरईडी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।