शादी के बाद जब उसे अपने शौहर की सच्चाई पता चली तो मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बरेली। शादी को लेकर हर लड़की के दिल में अरमान होते है। हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी ऐसे लड़के से हो जो उसकी जिंदगी में खुशियां भर दें। कुछ ऐसे ही अरमान बरेली की एक लड़की के भी थे लेकिन शादी के बाद जब उसे अपने शौहर की सच्चाई पता चली तो मानो उसके ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी के बाद लड़की जब ससुराल पहुंची तो उसको पता चला कि उसकी शादी जिसके साथ हुई है उसमे किन्नरों वाले लक्षण है। ये खुलासा होने के बाद लड़की अब मायके आ गई है और उसने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की मदद से लड़के और उसके घर वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
क्या था मामला
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि किला इलाके की रहने वाई लड़की का निकाह 28 अगस्त 2018 को इलाके के युवक के साथ हुआ था। शादी के पहले लड़की के घर वालों को बताया गया था कि लड़का डांस पार्टी चलाता है। लेकिन जब वो लड़के के साथ गुरुग्राम गई तो लड़की को उसकी सच्चाई का पता चला। पीड़िता के मुताबिक लड़का शादियों में महिलाओं के कपड़े पहन कर किन्नरों के साथ डांस करता है। लड़के के बोलने और चलने का अंदाज भी किन्नर जैसा है।पीड़िता के मुताबिक शादी की रात को ही उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद मोबाईल पर फोटो और वीडियों देखे तो पाव से जमीन खिसक गई। लड़का किन्नरों के साथ डांस करता था। वो मेरी शादी में भी किन्नर दोस्तों को लेकर आया था।जब तक ये बात हमको नहीं मालूम थी।
करेंगे कानूनी कार्रवाई
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि लड़के पक्ष ने लड़की और उसके परिवार के साथ धोखा कर निकाह किया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। पीड़िता की धोखे से निकाह करने वालों को इसकी सजा मिले इसके लिए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।