बरेली

बरेली के सीजेएम समेत कई जजों के ट्रांसफर, जानें कौन बना नया सिविल जज

जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था में हाईकोर्ट ने फेरबदल कर दिया है। बरेली सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2024

बरेली। जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था में हाईकोर्ट ने फेरबदल कर दिया है। बरेली सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट राजीव भारती ने जजों के संबंध में ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है।

अलका पांडे बनीं सीजेएज बरेली
न्यायाधीश लघुवाद न्यायालय बरेली अलका पांडे को सीजेएम बरेली बनाया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन स्वेता यादव को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।
सुरेश कुमार दुबे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली को अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।

चित्रकूट से आये सूर्यकांतधर दुबे बने लघुवाद न्यायाधीश
सूर्य कांत धर दुबे सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चित्रकूट को जज लघु वाद न्यायालय, बरेली बनाया गया है। अरविन्द कुमार यादव-द्वितीय विशेष न्यायाधीश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरेली को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरेली बनाया गया है।

Published on:
31 Aug 2024 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर