बरेली

नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले तलाक पीड़ित महिलाओं ने राहुल गांधी को भेजी चूड़ियां

कांग्रेस के खिलाफ तलाक पीड़ित महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
May 29, 2019
triple talaq victim have sent bangles to Rahul Gandhi
नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले तलाक पीड़ित महिलाओं ने राहुल गांधी को भेजी चूड़ियां

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद तलाक पीड़ित महिलाओं में ख़ुशी की लहर है। मोदी की जीत के बाद जहाँ तलाक पीड़ित महिलाओं ने जश्न मनाया वहीं कांग्रेस के खिलाफ तलाक पीड़ित महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। तीन तलाक बिल का विरोध करने पर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेतृत्व में तलाक पीड़ित महिलाओं ने राहुल गांधी को चूड़ियां भेजी। तलाक पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन तलाक बिल का विरोध किया था लेकिन अब राहुल गांधी चुनाव हार गए हैं तो चूड़ियां पहन कर हार का जश्न मनाएं।

फरहत नकवी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे उन्होंने लिखा है कि आपने और आपके नेताओं ने तीन तलाक के बिल को पास नहीं होने दिया। लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ़ है कि मेरा हक फाउंडेशन से जुडी तमाम तलाक, हलाला और बहु विवाह पीड़ित महिलाओं ने भाजपा के हक में मतदान किया है। लोकसभा चुनाव में आपको पीड़ित महिलाओं ने सबक सिखाया है और अब हमने आपको और आपके नेताओं को चूड़ियां भेंट की है। हमारा विरोध इस लिए है कि पीएम मोदी ने तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए बिल बनाया और आप जैसे नेताओं ने उसका विरोध किया।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

Published on:
29 May 2019 07:14 pm