बरेली

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों से धोखाधड़ी, एसएसपी से शिकायत

बरेली। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों से धोखाधड़ी कर ली गई। जब उन्होंने रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की गई है।

less than 1 minute read
Dec 09, 2023
nababganj.jpg

दुबई पहुंचते ही आरोपी ने रुपये मंगवाए

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सतुईया कला निवासी मोहसिन हसन ने बताया कि उनके मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति से अक्सर बात होती थी। एक दिन उस व्यक्ति ने कहा कि वह मोहसिन के भाई नवीन हसन और मोहम्मद अब्बास की नौकरी दुबई में लगवा देगा। बताया कंपनी में पैकिंग का काम करने वाले लोगों की जरूरत है। इसका खर्चा 46,500 बताया। उसने एक सप्ताह के अंदर काम कराने की बात कही। नवीन हसन और मोहम्मद अब्बास 13 नवंबर को दुबई चले गए। वहां पहुंचकर आरोपी ने रुपये मांगे तो मोहसिन ने उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में 17 नवंबर को रुपये डाल दिए।

रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद आरोपी ने कहा कि नवीन हसन और मोहम्मद अब्बास के ऑफर लेटर में हस्ताक्षर मैच नहीं है इस पर 21000 की पेनल्टी बताई गई। मोहसिन ने 18 नवंबर को 11000 और 19 नवंबर को आरोपी के द्वारा दिए गए खाता में रुपये डलवा दिए। जब काम नहीं हुआ तो उन्होंने अपना रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। मोहसिन ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
09 Dec 2023 04:33 pm
Also Read
View All
बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच