
बरेली। फरीदपुर में हुए भीषड़ सड़क हादसे में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर पांडे और उसके एक साथी की मौत हो गई जबकि इस हादसे में अंकुर का एक अन्य साथी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री का बेटा अपने साथियों के साथ गोरखपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। फरीदपुर थाना क्षेत्र में एनएच 24 पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक के भी पहिए टूट गए।
उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का बेटा अंकुर पांडे अपने साथियों मुन्ना गिरी और ज्ञानेंद्र के साथ शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर जा रहे थे। फरीदपुर कस्बे से पहले फ्यूचर कॉलेज के पास उनकी कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में मंत्री के बेटे अंकुर पांडे और उनके साथी मुन्ना गिरी की मौत हो गई जबकि एक साथी ज्ञानेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।