बरेली

बर्थडे स्पेशल: बगैर तैयारी प्रियंका ने जीता था ये खिताब, उसके बाद बनीं मिस वर्ल्ड

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन से जुड़ी अनकही और दिलचस्प बातें।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 10:40 AM IST
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

बरेली। अपने अभिनय के दम पर देश ही नही विदेशों में भी जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार कैमरे का सामना रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी में किया था। यहां पर मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने प्रियंका चोपड़ा का वीडियो इंटरव्यू रिकॉर्ड किया था। प्रियंका चोपड़ा का वीडियो शूट करने वाले तपन वर्मा ने बताया कि जिस समय प्रियंका का ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, उस समय प्रियंका चोपड़ा ने कोई खिताब नहीं जीता था।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बरेली क्वीन का खिताब जीता फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाद में प्रियंका मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनीं। तपन का कहना था कि जब उन्होंने प्रियंका का वीडियो इंटरव्यू रिकॉर्ड किया था तब उन्हें भी इस बात की आइडिया नहीं था कि प्रियंका एक दिन देश विदेश की नामी शख्सियत बनेंगी। आज 18 जुलाई को प्रियंका 36 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें।

बगैर तैयारी के बनीं बरेली क्वीन
बरेली क्लब की तरफ़ से बरेली क्वीन का आयोजन किया गया था क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा बरेली क्लब की मेम्बर थीं तो वो भी अपनी मां के साथ इस प्रतियोगिता को देखने पहुंची हुई थीं। जब प्रियंका चोपड़ा से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा गया तो पहले तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बाद में मां के कहने पर वो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गईं। जिन कपड़ों में वो बरेली क्वीन देखने आई थीं उन्हीं कपड़ों में उन्होंने हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के सभी चरण पार कर बरेली क्वीन का खिताब जीता था। ये पहली प्रतियोगिता थी जिसमे प्रियंका चोपड़ा ने औपचारिक रूप से हिस्सा लिया था।

सिविल लाइंस की चाट की दीवानी थीं प्रियंका
बरेली के रहने वाले कर्नल अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा की बेटी प्रियंका चोपड़ा सन 2000 में मिस वर्ड चुनी गई थीं। नेशनल हाइवे 24 पर सिटी स्टेशन के पास आज भी प्रियंका चोपड़ा का घर है। प्रियंका के पिता कर्नल अशोक चोपड़ा आर्मी में थे और प्रियंका आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में स्थित सेंट मारिया स्कूल में पढ़ी हैं। वे सिटी स्थित मकान में रहती थीं। इसके साथ ही सिविल लाइंस की चाट भी प्रियंका को काफी पसंद थी। प्रियंका का ज्यादातर समय इन्हीं स्थानों पर गुजरता था। प्रियंका चोपड़ा को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि भी दी है।

Published on: