बरेली

छह जून से शुरू होगी यूपी बीएड की काउंसलिंग, जानिए क्या करना होगा

प्रदेश भर में करीब 2431 कॉलेजों में बीएड की 2.12 लाख सीट हैं जबकि 566400 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए दावेदार हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 6:02 PM IST
Feature image

बरेली। बीएड प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग छह जून से शुरू होगी। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है। काउंसलिंग का पूरा ब्यौरा रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mjpru.ac.in और यूपी बीएड की वेबसाइट www.upbed2019.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। काउंसलिंग दो चरणों में होगी और एक जुलाई को सत्र शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

दो चरण में होगी काउंसलिंग
पहले चरण की काउंसलिंग छह से 18 जून तक चलेगी। अभ्यर्थी छह जून से पंजीकरण करा सकेंगे और अभ्यर्थियों को कॉलेज के नाम भी दिखने लगेंगे। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन अपनी च्वाइस लॉक कर सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग 15 से 28 जून तक चलेगी। 15 जून से दूसरे चरण के पंजीकरण शुरू होंगे। इसके बाद बची सीटों के लिए पूल काउंसलिंग होगी ये आठ अगस्त तक चलेगी।

ये भी पढ़ें

तीन दिन बाद लेना होगा प्रवेश

कॉलेज लॉक करने और फीस जमा करने के बाद भी अभ्यर्थियों को दो दिन का समय मिलेगा। इन दो दिनों में फीस को लेकर आने वाली समस्याओं के मामले देखे जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को अलाटमेंट लेटर मिल जाएगा और लेटर मिलने के तीन दिन के भीतर अभ्यर्थी कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।

ये भी पढ़ें

प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी
इस बार बीएड के लिए प्रवेश में मारामारी देखने को मिल सकती है। प्रदेश भर में करीब 2431 कॉलेजों में बीएड की 2.12 लाख सीट हैं जबकि 566400 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए दावेदार हैं। टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों को ही राजकीय और एडेड कॉलेज में प्रवेश मिलना तय है।

ये भी पढ़ें

Published on: