यूपी के बरेली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसमें एक प्राइमरी स्कूल के टीचर ने अपने साथी महिला टीचर को व्हाट्सएप ग्रुप में जीआईएफ पोस्ट कर नागिन कह दिया। इसके अलावा भी टीचर पर कई गंभीर आरोप है कि वह स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं करते हैं। बहाने बाजी और लापरवाही करते हैं। साथी टीचर्स पर कमेंट करते हैं।
बरेली। यूपी के बरेली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसमें एक प्राइमरी स्कूल के टीचर ने अपने साथी महिला टीचर को व्हाट्सएप ग्रुप में जीआईएफ पोस्ट कर नागिन कह दिया। इसके अलावा भी टीचर पर कई गंभीर आरोप है कि वह स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं करते हैं। बहाने बाजी और लापरवाही करते हैं। साथी टीचर्स पर कमेंट करते हैं। बीएसए संजय सिंह ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
रामगंगा के किनारे बिरिया नारायनपुर स्कूल में तैनात है टीचर
बीएसए संजय सिंह ने कंपोजिट विद्यालय बिरिया नारायनपुर में सहायक अध्यापक अवनीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है।आरोप है कि वह स्कूल में पठन-पाठन कार्य नहीं करते हैं। इसके साथ ही विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में कटाक्ष मैसेज, जीआईएफ, इमोजी डालते रहते हैं। अपने वरिष्ठ शिक्षकों को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने संकुल शिक्षिका को नागिन कहते हुए एक जीआईएफ पोस्ट की।
स्कूल में टीचर को बंद करने के आरोप में भी हो चुका है बवाल
टीचर अवनीत कुमार अक्सर देरी से आते हैं। यह शिक्षक एक महिला टीचर को किसी विवाद में ताले में बंद भी कर चुका है। टीचर को सस्पेंड कर उनकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह को दी गई है। घटना के बाद से स्कूल में खलबली है। वहीं टीचर अब माफी मांगने में जुटा है।