बरेली

यूपी पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग तो सामने आयी ऐसी हकीकत कि उड़ गए होश

यूपी पुलिस ने वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को पकड़ा है। उन आठ लोगों में एक होमगार्ड भी शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 3:39 PM IST
bike
bike

बरेली। क्राइम ब्रांच और प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में होमगार्ड और दो आरटीओ के दलाल भी शामिल थे जो गाड़ी के नकली पेपर बनाकर चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस को शक न हो इसके कारण होमगार्ड वर्दी पहन कर चोरी की गाड़ियों को बेचने का काम करता था। पुलिस ने इस गैंग के पास से चोरी की 14 बाइक और पांच स्कूटी बरामद की है।

होमगार्ड करता था मदद
एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने शुक्रवार को गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19 दोपहिया वाहन बरामद किए है जिनमे 14 बाइक है और पांच स्कूटी है। गैंग में वेदप्रकाश नाम का होमगार्ड भी शामिल था जो चोरी की गाड़ियां बेचने में मदद करता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि ये गैंग रैकी कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के सदस्य आरटीओ के दो दलाल साजिद और गिरीश राणा को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग चोरी की गाड़ी के जाली पेपर बनवाते थे और गाड़ी को बेच देते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
ये गैंग मास्टर चाभी के जरिए गाड़ी का लॉक खोल कर गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। इस गैंग ने बरेली के विभिन्न थानों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने मोहन कश्यप, असीर हाशमी, जुबीन सिंह, गिरीश राणा, वेद प्रकाश, सर्वेश कश्यप, साजिद और फिरोज को गिरफ्तार किया है।

Published on: