बरेली

बरेली को 39.20 करोड़ की विकास सौगात देंगे नगर विकास मंत्री, 53 का शिलान्यास और 16 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

नगर विकास मंत्री एके शर्मा 11 अक्टूबर को बरेली का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे शहरवासियों को कुल 39.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 53 परियोजनाओं का शिलान्यास 35.79 करोड़ रुपये की लागत से और 16 परियोजनाओं का लोकार्पण 3.41 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2025, 9:02 PM IST
Feature image
नगर निगम और नगर विकास मंत्री एके शर्मा (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। नगर विकास मंत्री एके शर्मा 11 अक्टूबर को बरेली का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे शहरवासियों को कुल 39.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 53 परियोजनाओं का शिलान्यास 35.79 करोड़ रुपये की लागत से और 16 परियोजनाओं का लोकार्पण 3.41 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

नगर निगम ने मंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियों में तेजी कर दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एनिमल बर्थ सेंटर जैसी अहम परियोजनाएं शामिल हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि मंत्री बरेली पहुंचने के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान नगर निगम, डूडा, जल निगम समेत अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

शिलान्यास की परियोजनाएं

नगर निगम ने शिलान्यास के तहत 53 परियोजनाओं के लिए 35.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। ये परियोजनाएं वार्ड 3, 7, 10, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 21, 25, 27, 29, 30, 31, 33, 35, 36, 37, 38, 46, 48, 53, 54, 59, 60, 62, 65, 69, 71, 72, 73, 74, 76, 78 में शुरू की जाएंगी।

लोकार्पण की परियोजनाएं

लोकार्पण के लिए चुनी गई 16 परियोजनाएं नगर निगम सीमा के वार्ड 7, 10, 12, 18, 24, 28, 29, 35, 38, 39, 59 में आयोजित की जाएंगी। नगर विकास मंत्री के दौरे से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को कई सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर मिलेगा।

Also Read
View All
BAREILLY NEWS: डिप्टी सीएम ने प्लाईवुड फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जिला अस्पताल आने का कार्यक्रम निरस्त, लखनऊ की बैठक के चलते बदला दौरा

BAREILLY NEWS: मीरगंज में गोकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हथियार और उपकरण बरामद

BAREILLY NEWS: 25 लाख रुपये के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल

BAREILLY NEWS: बरेली में केशव मौर्य ने भरी सामाजिक समरसता की हुंकार, 30 मेधावियों को किया सम्मानित, हजारों की भीड़ जुटी

BAREILLY NEWS: नौकरी का झांसा देकर 24.50 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी, तीन पर FIR