बरेली

वाहनों पर जाति लिखी तो अब कटेगा चालान, कल से शुरु होने जा रहा है अभियान, जाने

अब अगर किसी ने अपनी गाड़ी पर जातिसूचक नाम, उपनाम या चिह्न लगाया तो सीधे चालान होगा और जेब पर भारी जुर्माना पड़ेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाने की तैयारी पूरी कर ली है। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने बुधवार को साफ कहा कि रेंज के चारों जिलों—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—में गुरुवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Feature image

बरेली। अब अगर किसी ने अपनी गाड़ी पर जातिसूचक नाम, उपनाम या चिह्न लगाया तो सीधे चालान होगा और जेब पर भारी जुर्माना पड़ेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाने की तैयारी पूरी कर ली है। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने बुधवार को साफ कहा कि रेंज के चारों जिलों—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—में गुरुवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि सड़क पर चल रहे कई निजी और सरकारी वाहनों की नंबर प्लेट और बॉडी पर जातिसूचक शब्द लिखे देखे जाते हैं। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाला काम भी है। ऐसे में अब पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी।

अभियान के दौरान पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार संदेश जारी किए जा रहे हैं कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है। थानों में नोटिस बोर्ड और रिकार्ड से भी जातिसूचक उल्लेख हटाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अगर इसके बाद भी कोई नियम तोड़ता मिला तो चालान और जुर्माना तय है।

डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रमुख सचिव और डीजीपी की ओर से मिले निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है और इसे तोड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर