बरेली

पुलिस भर्ती: पीएसी मैदान में दौड़ते समय तीन के पैर टूटे, कई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, जाने मामला

पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान बुधवार सुबह नकटिया पीएसी ग्राउंड में पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

less than 1 minute read
Feb 12, 2025

बरेली। पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान बुधवार सुबह नकटिया पीएसी ग्राउंड में पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

घायलों में रामलखन, विशेष और मुरारी लाल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। तीनों ही बदायूं जिले में बिसौली के निवासी हैं। पंकज निवासी फैजाबाद, थाना लाइन, चंदर गेट, शामब नगर के सिर में चोट आई है तो विपिन निवासी बहेड़ी के पैर में चोट लगी है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन अभ्यर्थियों के पैरों की हड्डी टूट गई है। पीएसी मैदान पर पुलिस भर्ती की दौड़ में मंगलवार को भी अभ्यर्थी चोटिल हुए थे। बदायूं के उघैती के गांव रघुनाथ पीपरी निवासी शक्ति सिंह मंगलवार को दौड़ते वक्त अचानक गिरकर घायल हो गए।

कई लड़के-लड़कियों के आई मामूली चोटें

कई और लड़के दौड़ के दौरान गिरकर घायल हुए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। सोमवार को युवतियों की दौड़ हुई थी। इसमें बिथरी व शाही थाना क्षेत्र की युवतियां घायल हो गई थीं। भर्ती दौड़ 27 फरवरी तक जारी रहेगी। रोज 1,050 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।

Also Read
View All
बरेली में धारा 163 लागू, त्योहारों और परीक्षाओं के बीच सख्ती, पांच से ज्यादा लोगों के जमावड़े पर रोक

बीडीए का बुलडोजर प्रहार, इज्जतनगर में बिना अनुमति पनप रही अवैध कॉलोनी जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा ट्विस्ट: पीपीपी मोड में जाएगा 300 बेड अस्पताल, 10 को होगा बड़ा मंथन, जानिए क्या होंगे फायदे…

यूपी के इस जिले में चला बुलडोजर, रेलवे की जमीन से हटाए जा रहे 150 से ज्यादा अतिक्रमण, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

रूट डायवर्जन होते ही शहर में चक्का जाम, चौकी चौराहा समेत कई जगह बैरिकेडिंग से हाहाकार, तीन महीने तक रेंगते रहेंगे वाहन

अगली खबर