बरेली

लाइक्स के चक्कर में फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालकर लोगों पर रौब झाड़ता था।
2 min read
Jan 24, 2018
youth
youth

बरेली। सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाहत में यूजर्स कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनके लिए परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है इज्जतनगर में। यहां एक युवक ने फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालकर लोगों पर रौब झाड़ना चाहा, लेकिन उसे ये शौक महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

क्या था मामला
परतापुर का रहने वाला गुलफाम मुस्तफा का तीन दिन पहले इलाके में ही क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी पुलिस में शिकायत भी हुई थी। इसी बीच उसका फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो आ गया, जिसे इलाके के लोगों ने पुलिस को दिखा दिया। बताया जा रहा है कि गुलफाम मुस्तफा हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो डालकर लोगों पर रौब झाड़ता है । गुलफाम मुस्तफा का फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो देखकर पुलिस भी सकते में आ गई और उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच जानकारी मिली कि गुलफाम मुस्तफा डेलापीर की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा कर गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किये हैं।

कई हथियारों के साथ शेयर किया फोटो
गुलफाम मुस्तफा ने जो फोटो फेसबुक पर शेयर किया है उसमें वो एक साथ कई हथियार से लैस दिख रहा है । फोटो में उसके पास दो बंदूकें नजर आ रही हैं । जबकि तमंचा उसने कमर में लगा रखा है । इज्जतनगर थाने के प्रभारी कमरुल हसन ने बताया कि आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
24 Jan 2018 10:42 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा