बाड़मेर

टैक्सी व बाइक आमने-सामने भिड़ंत में 1 महिला की मौत, 6 घायल

सवारियों से भरी टैक्सी व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हुई। इसमें एक महिला की मौत होने के साथ 6 अन्य घायल हुए। इसमें से एक को बालोतरा रैफर किया ।

less than 1 minute read

समदड़ी रानीदेशीपुरा सड़क मार्ग पर रविवार शाम सवारियों से भरी टैक्सी व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हुई। इसमें एक महिला की मौत होने के साथ 6 अन्य घायल हुए। इसमें से एक को बालोतरा रैफर किया । शेष घायलों का समदड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

टैक्सी असंतुलित होकर पलट गई

सहायक थानाधिकारी चेलाराम कटारिया ने बताया कि रविवार शाम सवारियों से भरी एक टैक्सी रानीदेशीपुरा से समदड़ी आ रही थी। इस दौरान सामने आ रही बाइक से टैक्सी की टक्कर हुई। इससे टैक्सी असंतुलित होकर पलट गई। टैक्सी में सवार लाछीदेवी पत्नी मेराराम जाति देवासी उम्र 48 वर्ष निवासी रानीदेशीपुरा की मौत हो गई । जबकि मृतका का पति मेराराम सहित लादाराम, कुमारी गुडी, हितेश सहित एक अन्य घायल हुए। बाइक सवार के भी घायल होने की सूचना है।

घायल को बालोतरा रैफर किया

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए समदड़ी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार बाद घायल लादाराम को बालोतरा रैफर किया। मृतक महिला का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

Published on:
21 Apr 2024 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर