बाड़मेर

शिविर में 25  युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं को अतिथियों ने सम्मान पत्र देकर हौसला अफजाई की
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 11:34 PM IST
शिविर में 25  युवाओं ने किया रक्तदान
शिविर में 25  युवाओं ने किया रक्तदान

बाड़मेर. राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में श्री नखत बन्ना धार्मिक सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं ने 25 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान कार्यक्रम बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, सभापति नगर परिषद दिलीप माली, रघुवीरसिंह तामलोर, टीम आज़ाद बाड़मेर मुलतानसिंह महाबार, राजेन्द्रसिंह, लालसिंह, वीपीसिंह, पदमसिंह, रामसिंह सोढा, लोकेंद्रसिंह गोरडिय़ा, प्रवीणसिंह मीठड़ी के आतिथ्य में हुआ।

रक्तदाताओं को अतिथियों ने सम्मान पत्र देकर हौसला अफजाई की। संगठन के जिलाध्यक्ष चेतनसिंह सोढ़ा ने कहा कि युवाओं को नेक काम मे आगे आना चाहिए।

रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है। मुलतानङ्क्षसह महाबार ने कहा कि हमें एेसे पुण्य कार्य के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी को नया जीवन दिया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक हमीरसिंह, नरपतसिंह, भोमसिंह, हिन्दूसिंह,महेंद्रसिंह, कमलसिंह मौजूद रहे।

युवक ने किया रक्तदान

बाड़मेर. हाथीतला निवासी हरखुदेवी को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में रक्त की जरूरत पडऩे पर हाथीतला निवासी जोगाराम ने अस्पताल पहुंच रक्तदान किया। जोगाराम ने पहली बार रक्तदान करते हुए आमजन को भी रक्तदान करने को कहा।

Updated on:
17 Nov 2021, 11:34 PM IST
Published on: