बाड़मेर

34 करोड से बनेगी आटी में कृषि उपज मण्डी

- 198 गोदाम और 34 दुकाने होगी मण्डी परिसर में, कल होगा शिलान्यास  

2 min read
Rajasthan's first private agricultural produce market

बाडमेर. निकटवर्ती आटी फ ांटे के पास गुरूवार को पश्चिमी राजस्थान की पहली निजी कृषि उपज मंडी का शिलान्यास होगा। करीब 34 करोड़ की लागत से बनने वाली यह कृषि उपज मंडी गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की बेहतरीन मंडियों में शामिल होगी। यह बात बीएस कृषि उपज मण्डी के मुख्य कार्यकारी गौतम जैन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अनुमोदित निजी क्षेत्र की वीएस कृषि उपज मंडी के लिए 10 नवंबर 2016 को एमओयू हुआ। इसके तहत आटी फ ांटा पर पाबूपुरा में 34 करोड के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की आधारशिला 5 अक्टूबर को रखी जाएगी।

यहां वीएस कृषि उपज मण्डी का परिसर 30.5 बीघा के विशाल भू-भाग में तैयार होगा। उन्होंने कहा कि 198 गोदाम एवं 34 दुकानें होगी। अत्याधुनिक मशीनों युक्त वेब्रिज की सुविधा, परिसर में ही स्ट्रोंग रूम, व्यापारियों को लॉकर सुविधा, दो बैंक मय एटीएम एवं लॉबी के साथ-साथ 6 एटीएम की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिसर में अस्पताल, 4 सुलभ काम्पलेक्स, चार वाहन पार्किंग जोन, साइबर कैफे, वातानुकुलित विश्रामगृह की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि दुकानों की खरीद के लिए मण्डी प्रशासन आसान लोन सरल किश्तों पर उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन, कोल्ड स्टोरेज, प्लेटफार्म, सीसीटीवी का पूर्ण सिस्टम 24 घंटे चालू रहेगा।

ये भी पढ़ें

अकीदत से मनाया मोहर्रम, निकला ताजिया

सिटी बस आवागमन को
शहर के अंबेडकर सर्किल से सिटीबस की सुविधा रहेगी। हर आधे घंटे में मण्डी परिसर जाने तक सिटी बस मिलेगी एंव पांच साल तक यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी।

- राज्य सरकार ने जिस भरोसे के साथ एमओयू किया है उस पर खरा उतरेंगे। व्यापारियों व किसान जिन जटिलताओं से मंडियों में परेशानी महसूस करते है उनका सर्वे करवाकर उन सबको मण्डी में उपलब्ध करवाने का प्रबंध किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है यह मण्डी राज्य में मिसाल बने यह प्राथमिकता होगी

- गौतम जैन, वीएस कृषि उपज मण्डी

- दो फ सली इलाके, खनिज पदार्थं और आर्थिंक उन्नति में बाडमेर तरक्की कर रहा है। वीएस कृषि उपज मण्डी नया व उन्नत अध्याय होगी। व्यापारी और किसानों को यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का राज्य सरकार ने एमओयू किया है। यह बाडमेर के लिए नई मिसाल होगी।

-जब्बरसिंह, सचिव कृषि उपज मण्डी, बाड़मेर

ये भी पढ़ें

युवा पीढ़ी के लिए सेतु का काम कर रहे हैं वृद्धजन

Published on:
03 Oct 2017 08:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज