
Childs responsibility to serve parents
मां-बाप की सेवा करना बच्चों का दायित्व : वरिष्ठ नागरिक दिवस एवं महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में रविवार को शहर के महात्मा गांधी मानव सेवा संस्थान एवं वृद्ध आश्रम की ओर से बुजुर्गों की समस्याओं एवं निराकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते ने कहा कि पहले जमाने में वृद्ध आश्रमों की जरूरत भी नही होती थी । वर्तमान में निराश्रित बुजुर्गों को ऐसे आश्रमों की जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें मां-बाप की सेवा करनी चाहिए ताकि वो हमसे अलग नही रहें। आश्रम अध्यक्ष संत देवानंद महाराज ने कहा कि भामाशाह आगे बढ़कर इस पुनित कार्य में सहयोग करंे। विशिष्ट अतिथि बाड़मेर एडीजे एचएन सारस्वत ने कहा कि अगर कोई अपने माता-पिता की सेवा नहीं करता है तो उनके लिए सजा का भी प्रावधन हैं। इस मौके पर कई गांवों से सैकड़ों बुजुर्ग, महिलाओं तथा आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा पीढ़ी के लिए सेतु का काम कर रहे हैं वृद्धजन
- वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम
शहर के जांगिड़ पंचायत भवन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, वेदांता केयर्न, हेल्पेज इंडिया व नगर परिषद की ओर से वरिष्ठ नागरिक दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्ति जिला कलक्टर ओपी विश्रोई, अध्यक्षता नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, विशिष्ठ अतिथि बीडी मालू, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व केयर्न सीएसआर मैनेजर सीपी राजावत ने की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले वृद्धजनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में पीढिय़ों के बीच जो अंतराल आ रहा है उसको कम करने का जिम्मा वरिष्ठ नागरिकों का है। सभापति ने संयुक्त परिवार को श्रेष्ठ बताया। सचिव लूणकरण जांगिड़ ने समिति के गठन व उद्श्यों के बारे में बताया। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष मिरचूमल कृपलानी ने दिया। इस दौरान वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। सरंक्षक अम्बालाल जोशी ने आभार जताया। संचालन मुकेश व्यास ने किया।
लायंस क्लब ने किया सम्मानित
स्थानीय आशा चिल्ड्रन स्कूल हमीरपूुरा में नाकोड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमृतलाल जैन व मदनलाल सिंघल के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ प्रदीप पगारिया की अध्यक्षता में वरिष्ठ जन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंघल ने कहा कि सेवा कार्यों में और भी बेहतर गतिविधयां करने की जरुरत है। जैन ने कहा कि आधुनिक समय में संस्कारों को न भूलते हुए जो यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसकी सराहना की जाए । क्लब परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
Published on:
01 Oct 2017 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
