बाड़मेर

650 निजी बसें 03 दिन तक होगी अधिगृहीत, 150 रूट होंगे प्रभावित

- वाहन मालिकों को नोटिस जारी
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 8:56 AM IST
650 private buses will be acquired for 03 days, 150 routes will be aff
650 private buses will be acquired for 03 days, 150 routes will be aff

- वाहन मालिकों को नोटिस जारी

-4 दिसम्बर को लाना होगा वाहन

बाड़मेर. विधानसभा चुनावों को लेकर जिले में 150 रूट की 650 बसें अधिगृहीत की जाएगी। तीन दिन तक इन रूट पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले पचास हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी होगी। इसमें रोडवेज की एक भी बस नहीं है। 1000 जीपें भी चुनाव के लिए अधिगृहीत रहेंगी।

विधानसभा चुनावों में जिला परिवहन अधिकारियों को चुनाव पार्टियों व अन्य कार्य के लिए वाहन अधिग्रहण करने हंै। अब तक 90 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप वाहनों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 4 दिसम्बर की शाम को वाहन मालिक को वाहनों को जिला परिवहन अधिकारी के पास लाना होगा और 7 दिसम्बर को पार्टियों को मुख्यालय पहुंचने के बाद इनको छोड़ा जाएगा।

150 रूट पर बसें नहीं मिलेगी

जिले में करीब 150 रूट है जहां इन बसों का संचालन हो रहा है। इन रूट पर पचास हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं, उन्हें तीन दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। विकल्प के तौर पर अन्य कोई प्रबंध नहीं है। छोटे वाहनों को भी अधिगृहीत किया जा रहा है। एेसे में जीपें भी इस दिन रूट पर मिलना मुश्किल होगा।

रोडवेज की यात्रा रहेगी सुगम

बाड़मेर आगार की करीब 90 बसें संचालित हो रही है। इसमें से एक भी बस को अधिगृहीत नहीं किया गया है। लिहाजा रोडवेज के रूट पर यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।

वाहन मालिक वाहन छुपा रहे है
वाहन अधिग्रहण करने के लिए परिवहन अधिकारी रूट पर है। एेसे में वाहन मालिक अपने वाहनों को छुपाने के लिए रूट पर पता करने में लगे है कि आरटीओ कहां पर है? फिर भी आरटीओ छोटे-छोटे मार्गों पर पहुंचकर वाहनों को अधिगृहीत करने की कार्रवाई कर रहे है।

पुलिस को मिलेंगे अलग से वाहन

चुनाव ड्यूटी में पुलिस के लिए दस दिन तक वाहन की जरूरत रहेगी। पचास बसों के अलावा जीप, ट्रक भी पुलिस को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Published on: