बाड़मेर

ओवरटेक के चक्कर में बस ट्रेलर से ​भिड़ी, 8 घायल

तीन गंभीर घायल उपचार के लिए रैफर
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 12:04 AM IST
gudamalani.jpg
गुड़ामालानी मेगा हाइवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।


गुड़़ामालानी क्षेत्र में मेगा हाइवे पर मंगलवार देर शाम डाबड़ ग्राम के पास जयपुर जा रही एक निजी बस की ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में निजी बस में सवार तीन जने गंभीर घायल हो गए और महिलाओं समेत 8 यात्रियों के चोटें आईं। सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। दुर्घटना के तीन गंभीर घायलों काे उपचार के लिए बाड़मेर रैफर किया गया।

गंभीर घायलों को किया रैफर
दुर्घटना में 8 यात्री बस की सीटों व कांच की चोटें लगने से घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों में केसा पुत्र भगा कमठाई , मांगीलाल पुत्र बाबूलाल जाति लोहार निवासी बेड़ियां, सोहेल खान पुत्र फंकी खान निवासी रतेऊ को उपचार के लिए जिला अस्पताल बाड़मेर रैफर किया गया।

यातायात किया सुचारू
मामूली चोट वाले घायलों का गुडामालानी अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाया गया।

Published on: