8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक बलात्कार मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक निल​म्बित

वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 7 Jan 2024, 1:08 AM IST

br0701c26.jpg

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है। तीन बार के विधायक और नगरपालिका के अध्यक्ष रहे मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार देर रात को यह निर्णय लिया गया। मेवाराम जैन पर जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में बलात्कार का मामला भी दर्ज है।

शनिवार देर रात को निष्कासन की कार्यवाही

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने शनिवार देर रात को मेवाराम जैन के निष्कासन की कार्यवाही की है। उल्लेख किया है कि अनैतिक कृत्य में संलग्ता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से प्राथमिकता सदस्यता निलंबित की है। गौरतलब है कि अश्लील वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन का है। शनिवार रात को एक और वीडियो करीब 33 मिनट का वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रियाएं आने लगी और इसकी निंदा हुई। कांग्रेस की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया लेकिन शनिवार रात को कांग्रेस ने एक आदेश जारी कर मेवाराम जैन की कांग्रेस से प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया।

निष्पक्ष जांच करवाएंगे

वायरल वीडियो और दर्ज मामले के बाद पूर्व विधायक का चरित्र सामने आया है। यह मामला पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के संज्ञान में था। इसको दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हुआ। चुनावों से पहले इसकी बात उठाई गई थी लेकिन कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। बलात्कार और महिला उत्पीडऩ के मामले में नंबर वन रही तत्कालीन सरकार ने इस मामले को भी गंभीरता से नहीं लिया। अब इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर पीडि़ता को न्याय दिलाया जाएगा। यह राजस्थान को शर्मसार करने वाली घटना है।-सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी