बाड़मेर

Rajasthan ka ran: दस साल में दुगुनी हो गई विधायक मेवाराम की चल सम्पत्ति, पांच गुना धनवान है लादूरम की पत्नी, विधायक के पास नही वाहन

चल-अचल सम्पत्ति का लेखा-जोखा
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:54 AM IST
Account of immovable property of candidates
Account of immovable property of candidates

चल-अचल सम्पत्ति का लेखा-जोखा

बाड़मेर. विधायक मेवाराम जैन विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर से कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चुनाव मैदान में है। यहां चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार दस सालों में उनकी चल सम्पत्ति दुगुनी हो गई है। उन्होंने पत्नी व एक बेटे को आश्रित नहीं बताया है।

मेवाराम जैन, 65 साल

विधानसभा क्षेत्र : बाड़मेर
शिक्षा : दसवीं

कुल संपत्ति : 2.80 करोड़ लगभग

पत्नी की संपत्ति : 2.68 करोड़ लगभग

ब्यौरा : 2018 - 2013 - 2008
चल संपत्ति : 1.74 करोड़ - 1.42 करोड़ - 83.43 लाख

अचल संपत्ति : 1 करोड़ 6 लाख - 34.20 लाख - 28.50 लाख
आभूषण : 1.48 लाख - 1.20 लाख - 60 हजार

वाहन : एक चार पहिया - एक चार पहिया - एक चार पहिया
अपराधिक केस : नहीं - नहीं - नहीं

10 साल में आभूषण की कीमत नहीं बढ़ी

बाड़मेर. विधायक लादूराम विश्रोई विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी से भाजपा के टिकट पर चौथी बार चुनाव मैदान में है। दो बार हारे और तीसरी बार चुनाव जीते थे। यहां चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार दस सालों में उनकी चल सम्पत्ति तिगुनी हो गई है। उन्होंने पत्नी को आश्रित नहीं बताया है।

लादूराम, 76 साल
विधानसभा क्षेत्र : गुड़ामालानी

कुल संपत्ति : 2.10 करोड़ लगभग
पत्नी की संपत्ति : 10.80 करोड़ लगभग

ब्यौरा : 2018 - 2013 - 2008

चल संपत्ति : 1.35 करोड़ - 97.61 लाख - 52.61 लाख
अचल संपत्ति : 73.25 लाख - 73.25 लाख - 46.30 लाख

आभूषण : 3.89 लाख - 3.89 लाख - 3.89 लाख
वाहन : नहीं - नहीं - नहीं

अपराधिक केस : नहीं - नहीं - नहीं

Updated on:
17 Nov 2018, 9:54 AM IST
Published on: