बाड़मेर

अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडक़म्प

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक कार्रवाई की
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2021, 12:11 AM IST
अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडक़म्प
अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडक़म्प

सिणधरी. उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित अवैध क्लीनिकों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक कार्रवाई की।

कार्रवाई की खबर पर कई क्लीनिक संचालक मौके से भाग गए जबकि सिणधरी में एक क्लीनिक पर फार्मासिस्ट की जगह एवजी व्यक्ति मिला। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उम्मेदाराम चौधरी ने बताया कि सीएचएचओ के निर्देशानुसार बीसीएमएचओ सिणधरी, जिला औषधी नियंत्रक अधिकारी बाड़मेर राजेश कटारा, हैड कांस्टेबल सालाराम की टीम ने सिणधरी, कौशलू, आडेल, भटाला और पायला कलां में कार्रवाई की।

चौधरी ने बताया कि सिणधरी में अर्बुदा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया तो यहां रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला मुकेश नाम का व्यक्ति क्लीनिक संचालित कर रहा था जो फर्म का मालिक बताया गया। उन्होंने बताया कि यहां दवाई स्टॉक नहीं पाया गया। वहीं प्राइवेट क्लीनिक संचालित हो रहा था जिसमें चिकित्सक नहीं मिला।

अवैध चिकित्सा अभ्यास में ली गई सामग्री को टीम ने जब्त किया। बीसीएमएचओ ने क्लीनिक संचालक पिता व पुत्र के खिलाफ सिणधरी थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं, कौशलू में महादेव क्लीनिक संचालक मौके से भाग गया जिस पर क्लीनिक सीज कर तीन दिन में कागजात पेश करने के निर्देश दिए। आडेल, भटाला व पायला में विभागीय कार्रवाई की भनक पर क्लीनिक बंद मिले।

Updated on:
21 Oct 2021, 12:11 AM IST
Published on: