बाड़मेर

इस सीमावर्ती गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के बाद अब थार में अफीम की खेती! जानिए पूरी खबर

- सीएफएल जांच के लिए भेजेंगे पौधे- सीमावर्ती कोलियाना गांव में पुलिस की कार्रवाई... - 840 पौधे जब्त, आरोपित गिरफ्तार

2 min read
Feb 19, 2018
After smuggling now poppy cultivation in Thar

चौहटन.थार में अब तक अफीम व डोडा-पोस्त की तस्करी तथा अवैध कारोबार की खबरें आम थी, लेकिन अब यहां अफीम की खेती भी हो रही है। सेड़वा पुलिस रविवार शाम मुखबिर की इतला पर जब कोलियाना गांव के एक खेत में दबिश देने पहुंची तो अफीम के पौधों की लहलहाती फसल देखकर चौंक गई। यहां अफीम के एक-दो नहीं पूरे 840 पौधे लगे हुए थे। बिना किसी डर और संकोच के यहां अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस के अनुसार सभी पौधों को मौके से उखाड़कर जब्त कर लिया है। साथ ही खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इन पौधों को सीएफएल जांच के लिए भेजा जाएगा।

3 माह पहले शुरू की खेती
पुलिस के अनुसार आरोपित ने 3 माह पहले अफीम के बीज बोए थे। आरोपित की ढाणी के पीछे खेत में जब अफीम के पौधे बाकायदा क्यारियां बनाकर लगाए हुए देखे तो पुलिस टीम चौंक गई। बिना किसी डर के आम फसल की तरह अफीम के 840 पौधे लगाकर अवैध खेती की जा रही थी।

ये भी पढ़ें

यहां तो राज्यमंत्री और जिला परिषद सदस्य भी हैं सीएलजी सदस्य! जानिए पूरी खबर

पौधे के डोडे लगे हुए थे और इसमें से दूध निकालने की तैयारी थी।

अफीम की खरीद-फरोख्त आम बात

प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों से डोडा-पोस्त और अफीम का दूध तस्करी कर यहां लाना आम बात है। यहां गांवों में होने वाली रियाणों में अफीम और डोडा-पोस्त की मनुहार भी की जाती है। सैकड़ों लोग अफीम और डोडा-पोस्त के आदी हैं। हालांकि सरकार ने 3 साल पहले ही डोडा-पोस्त की बिक्री बंद कर इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन तस्करी कर यहां डोडा-पोस्त के साथ ही अफीम की बिक्री हो रही है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने कोलियाना में अफीम की खेती करने के आरोप में खेत के मालिक जेराम पुत्र तेजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम में थानाधिकारी विकास सारण, एएसआई पदमसिंह, हैड कांस्टेबल पृृथ्वीसिंह, कांस्टेबल कमलेश, जगदीश व पुष्पा शामिल थे।

की है कार्रवाई

सेड़वा क्षेत्र के कोलियाना गांव के एक खेत में अफीम की अवैध खेती करने और खेत में पौधे लगे होने की सूचना मिली थी। सेड़वा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की है।
सुरेंद्र कुमार कुमावत, पुलिस उप अधीक्षक, चौहटन

ये भी पढ़ें

कानाफूसी: अरे,ये क्या हो गया.. हटाओ तुरंत,जानिए पूरा मामला
Published on:
19 Feb 2018 11:14 am
Also Read
View All