बाड़मेर

पहले से ही पानी की कमी, जलापूर्ति पर हो रही चोरी

- कंटलिया पार गांव में पेयजल संकट
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 1:09 AM IST
पहले से ही पानी की कमी, जलापूर्ति पर हो रही चोरी
पहले से ही पानी की कमी, जलापूर्ति पर हो रही चोरी

बाड़मेर. रामसर उपखंड मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित गागरिया ग्राम पंचायत के कंटलिया पार गांव में करीब 4 महीने से पानी की समस्या है। इस समस्या को लेकर एक माह पहले ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पानी आपूर्ति करवाने की मांग की थी, लेकिन यहां अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
देतानी से गागरिया के लिए शनिवार की रात पानी आपूर्ति लाइन को सुचारू किया, लेकिन रात्रि में कुछ जल माफियाओं ने चलती लाइन के वॉल खोल दिए। ऐसे में पानी कंटालिया जीएलआर में नहीं पहुंच पाया। रात में वॉल खोलने के मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को 1 घंटे तक रास्ता रोककर सांकेतिक प्रदर्शन कर जलदाय विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से पानी की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
करीब डेढ़ सौ घरों की आबादी को पिछले 4 महीने से पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग एवं उपखंड अधिकारी जल माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों को महंगे दामों पर पानी डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन हरकत में आए और उन्हें पाने के लिए समस्या का समाधान हो सके इस लिए प्रदर्शन करना पड़ा।
पानी की व्यवस्था सुचारू करवाने एवं अवैध कनेक्शन हटाने के लिए जलदाय विभाग एवं तहसीलदार की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी लाइन पर हुए अवैध कनेक्शन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने में बाद उचित कार्यवाही करवाई जाएगी। इसमें पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।"
सुनील पंवार,उपखंड अधिकारी रामसर

Published on: