बाड़मेर

मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक

मतदाता जागरूकता अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2023, 12:50 AM IST
distic_balotra.jpg
जागरूकता रैली निकालते हुए।


राज्य विधानसभा चुनाव के मददेनजर निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान-स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्रों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमरलाई में रैली निकाल कर ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। प्रधानाचार्य दुदाराम गोदारा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसमें शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां लिए, नारे लगाते हुए मतदाताओं से चुनाव के दिन मतदान करने की अपील की।

अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया
स्टेट अवार्डी शिक्षक ठाकराराम प्रजापत ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मत के महत्व के बारे में बताया। वहीं 25 नवंबर को भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हीरालाल साहू, वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्रकुमार, देराजराज पंवार, अध्यापक अजीतसिंह, कैलाश शर्मा राकेशकुमार और बूथ लेवल अधिकारी फूलचंद लेखराज मौजूद थे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर की ओर से गांव आकड़ली धनसिंह में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मतदान करने का संकल्प लिया गया। पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने मौजूद लोगों से कहा कि 18 वर्ष व इससे अधिक आयु का युवा व्यक्ति मतदान कर सकता है। इस पर मतदाता 25 नवंबर को मतदान अवश्य करें। महिलाएं अधिक से अधिक वोट करें व दूसरों को प्रेरित करें। वहीं दिनेश ,शांति ,रविंदर मनीषा ,वागाराम करवा, प्रेमाराम बारूपाल, अध्यापक देवाराम, लेखराज जाटोल व राजू बारूपाल आदि मौजूद ने मतदान करने व दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Updated on:
22 Nov 2023, 12:50 AM IST
Published on: