बाड़मेर

अटल बिहारी थे राजनीति के अजातशत्रु

- पूर्व प्रधानमंत्री को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

2 min read
अटल बिहारी थे राजनीति के अजातशत्रु


बालोतरा . पेंशनर समाज बालोतरा ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। पेंशनर समाज बालोतरा कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल सलुन्दिया ने कहा कि अटल बिहारी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके देहावसान से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पुस्तकालय प्रभारी जैसल सिंह खारवाल ने कहा कि उनका मानना था कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, मगर मन भेद नहीं होने चाहिए। उपशाखा मंत्री जी. आर. चंदानी, ईश्वर सिंह इंदा, पार्षद मानवेंद्र परिहार आदि ने उनके देश हित में किए कार्यों को याद किया। कवि मोहनलाल गहलोत ने कविता पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमनानंद शर्मा, उपाध्यक्ष भैराराम चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, अमृतलाल गुप्ता, गोविंद राम परिहार, किशोर पुरी गोस्वामी, लक्ष्मी चंद शर्मा आदि ने दो मिनट मौन रख व तस्वीर पर पुष्पचढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें

जसोल में 1.19 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति

पाटोदी. कस्बे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष नखत सिंह कालेवा ने कहा कि अटल बिहारी हमेशा हमारे बीच में रहेंगे। कार्यकर्ता उनके सपनों को साकार करें। इस अवसर पर मौजूद भाजपा मंडल महामंत्री अशोक सालेचा, शिवलाल देशांतरी, अमर सिंह तिब्बा, भाजपा प्रवक्ता मिश्रीमल आचार्य, भंवर सिंह गौड़, वार्ड पंच जसराज आचार्य, कुंदन मल जीनगर, फरीद खान तेली, थानाराम जीनगर, ओम प्रकाश सोनी ने अटल बिहारी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। खनोड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेें चिकित्सक शंभुदयाल शर्मा, रमेश मीणा, विक्रम सोनी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

बालोतरा.
शहर व क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि के लिए कई जगह सभाएं हुई। इसमें मौजूद प्रबुद्धजनों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर के हनुवंत भवन में शुक्रवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कनाना महंत परशुराम गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद प्रबुद्धजनों ने भाग लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान महंत ने कहा कि अटल बिहारी एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने इस राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च त्याग कर भारत मां को परम् वैभव पर स्थापित किया। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम व पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी संसार के मोह,माया, यश, अपयश आदि से दूर थे। उन्होंने संत की तरह जीवन जीते हुए देश की सेवा की। उम्मेदसिंह अराबा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष1982 में बालोतरा व क्षेत्र के गांवों का दौराकर ग्रामीणों का दर्द सुना। उनकी मदद की। भाजपा जिला मंत्री भवानीसिंह टापरा, कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह उमरलाई मोदी एप प्रदेश संयोजक जोगेंद्र सिंह सिलोर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, युवा नेता गोविंदसिंह कालूड़ी, फलौदी प्रभारी गोविंद मेघवाल, भजन गायक प्रकाश माली, पूर्व सभापति महेश , चौहान, पारस भण्डारी, ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि अटल ने जीवन पर्यन्त देश की सेवा की। अटल बिहारी के निधन पर पूर्व पार्षद नेनाराम माली ने मुंडन करवाकर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पार्षद पुष्पराज चोपड़ा, कांतिलाल हुंडिया, गोपाल पारीक, मो. साबिर, त्रिलोक माली, गौतम ***** वाला, दिनेश सैनी, राजेशपुरी, अम्बादान प्रताप, कांतिलाल, पवन नाहटा, रामनारायण चौधरी, भलाराम, चेलाराम ,श्याम माली, गणपत सिंह, मो. यूनुस अशरफी आदि ने दो मिनट मौन रख व तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेनाराम सुंदेशा ने आभार ज्ञापित व संचालन अमराराम सुंदेशा ने किया। इसी प्रकार नगर में स्कूल शिक्षा परिवार बालोतरा के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ये भी पढ़ें

आन-बान और शान से फहराया तिरंगा
Published on:
19 Aug 2018 09:02 pm
Also Read
View All