नई बिछेगी लाइन, हजारों को मिलेगी सुविधा
प्रदेश सरकार ने पं. श्यामा प्रसाद रूबन मिशन योजना में ग्राम पंचायत जसोल का चयन कर पेयजल योजना के लिए 1 करोड़ 19 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए थे। विभागीय आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद जलदाय विभाग ने कुछ दिन पूर्व ही इस कार्य को लेकर टेण्डर जारी किए हैं। इस पर करीब 10-12 दिनों में विभाग कार्य प्रारंभ करेगा। कस्बे में करीब 17-18 किलोमीटर दूरी में नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। तीन-चार माह में यह कार्य पूरा होगा। इस पर कस्बे के 5 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अच्छे प्रेशर से पानी उपलब्ध होगा। इस पर कई वर्षों से परेशान ग्रामीणों को अच्छी राहत मिलेगी।