13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में धोरों के बीच चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, 85 करोड़ की नशे की खेप पकड़ी; महाराष्ट्र से जुड़े नेटवर्क के तार

Drugs factory in Rajasthan: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान का बाड़मेर नशे का नया अड्डा बनता जा रहा है। खेत की आड़ में संचालित हो रही अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
Drugs factory in Barmer

फैक्ट्री से बरामद एमडी ड्रग्स-उपकरण व इनसेट में आरोपी। फोटो: पत्रिका

Drugs factory in Barmer: बाड़मेर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान का बाड़मेर नशे का नया अड्डा बनता जा रहा है। सदर थाना क्षेत्र के केरली (आदर्श चवा) गांव में खेत की आड़ में संचालित हो रही अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि पुलिस ने मौके से 39 किलो 777 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 85 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही इतनी मात्रा में कच्चा केमिकल व उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनसे करीब 50 करोड़ रुपए की और एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी। हैडिंग सुझाव

एसपी मीना ने बताया कि यह एमडी ड्रग्स मारवाड़ क्षेत्र के साथ-साथ देश की प्रमुख मेट्रो सिटीज में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक भेराराम पुत्र हनुमानराम को गिरफ्तार किया हैं। इसके अलावा तीन लोगों को नामजद किया है। उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह लोग फैक्ट्री में एमडी तैयार करने का काम रात में करते थे और फिर दिन में गायब हो जाते थे।

धोरों के बीच बनाई गई थी पूरी ड्रग्स फैक्ट्री

पुलिस के अनुसार केरली गांव में धोरों के बीच स्थित भेराराम के खेत में एमडी ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप लगाया गया था। यहां मशीनों की मदद से एमडी तैयार की जा रही थी। तैयार ड्रग्स को मकान की छत पर तिरपाल बिछाकर सुखाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छत से 39 किलो 777 ग्राम सूखी एमडी ड्रग्स बरामद की। इसके अलावा मौके से 99 किलो 931 ग्राम लिक्विड केमिकल, कांच के 19 बर्तन, वैक्यूम पंप, सक्शन पाइप, डिजिटल थर्मामीटर, कांच की प्लेटें, लोहे की भट्टी, डी-फ्रिज, प्लास्टिक टंकियां, बिलोना मशीनें, इलेक्ट्रिक कांटा सहित बड़ी संख्या में उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।

मुख्य सरगना मोटाराम इनामी वांटेड

एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि इस अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का मुख्य मास्टरमाइंड मोटाराम पुत्र वीरमाराम जाट निवासी केरली (आदर्श चवा) है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चार प्रकरण दर्ज हैं। वह बालोतरा के कल्याणपुर और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में दर्ज मामलों में फरार चल रहा है। गंगानगर पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए और बालोतरा पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। मोटाराम घर से 20 साल से ही बाहर है, वह सांचोर क्षेत्र में रहकर तस्करी कर रहा हैं। वहीं, आरोपी दिनेश गिरी पुत्र अचल गिरी निवासी रावतसर के खिलाफ भी चार प्रकरण दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी फौजी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है।

महाराष्ट्र से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क के तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री लगाने से लेकर एमडी निर्माण और आगे सप्लाई की पूरी योजना मास्टरमाइंड मोटाराम द्वारा बनाई गई थी। एमडी ड्रग्स बनाने के लिए एक्सपर्ट्स को संभवत: महाराष्ट्र क्षेत्र से बुलाया गया था। पुलिस को इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

एनसीबी की मदद से की गई बड़ी कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में एनसीबी जोधपुर टीम को भी बुलाया गया। एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि डीएसटी कांस्टेबल रामस्वरूप की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा डीएसटी प्रभारी आदेशकुमार मय टीम, सदर थानाधिकारी करतारसिंह मय टीम, महिला थानाधिकारी देवीचंद ढाका तथा एनसीबी के निरीक्षक लिखमाराम मय टीम कार्रवाई में शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव