बालोतरा. जसोल में पुरानी पेयजल लाइन चॉक होने के साथ अनियमित जलापूर्ति से गरीब तबका पहले से ही परेशान है, रही-सही कसर सम्पन्न परिवार नियमों को ताक में रख पानी की चोरी कर पूरी कर रहे हैं। जलापूर्ति के वक्त वे मोटर लगा देते हैं, जिससे गरीबों के घर तक पानी पहुंच ही नहीं रहा। नियमों को धत्ता बताने वाले इन साधन-सम्पन्न परिवारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से मोटरों से पानी की चोरी करने वालों की तादाद बढ़ रही है।