बाड़मेर

सिणधरी सीएचसी अचानक पहुंचे कलक्टर…गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर हुए नाराज, मौजूद को दिखाई आंख

उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बालोतरा जिला कलक्टर सुशील यादव निरीक्षण करने पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2024, 10:52 AM IST
sushil_yadav_inspected_the_community_health_center.jpg

उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बालोतरा जिला कलक्टर सुशील यादव निरीक्षण करने पहुंचे। वे ओपीडी में पहुंचे, लेकिन सीएचसी के किसी चिकित्सा कार्मिकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कलक्टर ने करीब एक घंटे तक अस्पताल में घूम फिर कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने ओपीडी, पंजीयन कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड समेत सभी वार्डों का निरीक्षण किया। एक्सरे कक्ष, प्रयोगशाला, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, स्टोर, कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मौजूद मरीजों से उपचार व व्यवस्थाओं को लेकर पूछताछ की

कलक्टर ने जताई नाराजगी
कलक्टर ने निरीक्षण दौरान सीएचसी में चिकित्सा कर्मियों के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई । सभी कर्मचारियों को समय पर सेवाएं देने के निर्देश दिए। सभी कक्षों का निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। अलग-अलग कक्षों में रखी अनुपयोगी सामग्री एकत्र कर कमेटी गठित करके नीलामी करने, उपयोगी सामग्री का अस्पताल में जरूरत अनुसार निर्धारित स्थानों पर रख उपयोग शुरू करने के निर्देश दिए।

सीएचसी में रोशनी, ओपीडी काउंटर बढाएं
जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया की सीएचसी में रोशनी व्यवस्था को सही करवाएं । उन्होंने आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने, अतिरिक्त ओपीडी रजिस्ट्रेशन ,ओपीडी कक्ष शुरू करने, नियमित साफ-सफाई कार्य करने, सेंटर की पाईंट बना सभी कक्षों की चाबी एक स्थान पर रखने, कक्षों को खुला रखने के निर्देश दिए। पालना नहीं करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

उपस्थिति रजिस्टर को व्यवस्थित संधारित करने, अनुपस्थित कार्मिकों का नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रवेश द्वार पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर बेहतर सफाई रखने के निर्देश दिए।

Published on: