8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को यहां बैठक में आया गुुस्सा…और दिखाए तेवर

रामसर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 2 बजे समय था लेकिन 3 बजे बैठक प्रारंभ हुई। इसके बाद विधायक रविन्द्रसिंह भाटी बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक में आते ही बोला जल्दी थी क्या?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 17 Feb 2024, 3:15 PM IST

watch video : विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को यहां बैठक में आया आया गुुस्सा...और दिखाए तेवर

विधायक रविन्द्रसिंह भाटी को यहां बैठक में आया गुुस्सा...और दिखाए तेवर

बाड़मेर.
रामसर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 2 बजे समय था लेकिन 3 बजे बैठक प्रारंभ हुई। इसके बाद विधायक रविन्द्रसिंह भाटी बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक में आते ही बोला जल्दी थी क्या? बीडीओ ने प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के कहने से बैठक शुरू होने का कहा। जिला परिषद सदस्य आसूलाल सियाग ने कहा कि हमारे कहने से शुरू हुई, इस पर विधायक और जिला परिषद सदस्य में सख्त नोंकझोंक हो गई। विधायक ने कहा कि अध्यक्ष कहेगी, आपके कहने से बैठक नहीं होगी। सामने बैठे जनप्रतिनिधियों ने बात को संभाला और बैठक शुरू हुई। विधायक ने खंड विकास अधिकारी से सरपंच के साथ आए उनके प्रतिनिधियों को बाहर बैठने पर भी नाराजगी जाहिर की।
पुराना सिस्टम खत्म
बैठक में विधायक ने कहा कि अब तक क्या सिस्टम था, कैसे था, वह सब खत्म। अब नए तरीके से काम करना पड़ेगा। सरकारी महकमों और जनप्रतिनिधि को भी। जनता के काम करने पड़ेंगे। किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होगा। अब तक मुश्किल से दो माह हुए हैं, पूरे 5 साल पड़े हैं। रगड़ के रख दूंगा।
बैठक में हुआ मनरेगा अनुमोदन
प्रधान वरजू देवी अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं जीपीडी कायज़् योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन हुआ। पानी, बिजली ,चिकित्सा जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उपप्रधान दायम खान, नायब तहसीलदार हमीराराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्मिक उपस्थित रहे।