बाड़मेर

भीषण सड़क हादसा…ट्रक की टक्कर से बस के चालक साइड की सीटें आ गई बाहर

ट्रक ने निजी बस को मारी टक्कर, 11 घायल, 2 बच्चे भी शामिल चालक ने पटरी से नीचे उतारी बस, फिर भी ट्रक आ भिड़ा-कुशल वाटिका के सामने सड़क हादसा
2 min read
भीषण सड़क हादसा...ट्रक की टक्कर से बस के चालक साइड की सीटें आ गई बाहर
भीषण सड़क हादसा...ट्रक की टक्कर से बस के चालक साइड की सीटें आ गई बाहर

बाड़मेर से लीलसर जा रही निजी बस को धोरीमन्ना की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर चोटे आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना बाड़मेर शहर के पास कुशल वाटिका के सामने बुधवार शाम को हुई।
सदर थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बाड़मेर से निजी बस लीलसर गांव जा रही थी। कुशल वाटिका के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 जने घायल हो गए। सभी का राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई है।
हादसे में ये हुए घायल
दुर्घटना में गंगा (30) पत्नी चिमनाराम निवासी तारातरा पुलिस थाना चौहटन, पन्ना राम (48) पुत्र भारूराम निवासी इशरोल, तरुण कुमार (4) पुत्र सत्ताराम निवासी तारातरा, उमाराम (62) पुत्र दमाराम निवासी तारातरा, हिंदूराम (60) पुत्र परसाराम निवासी रानीगांव, दिलावर खान (25) पुत्र फिरोज खान निवासी गुड़ामालानी, मनोहर (48) पुत्र सोहनलाल सोनी निवासी तारातरा, शंभूराम (57) पुत्र मूलाराम निवासी तारातरा पनाणियों की ढाणी, मफीदेवी (45) पत्नी भारमलराम निवासी तारातरा पनानियों का तला, कविता (2) पुत्री डालूराम निवासी सोडियार व
जूंझाराम (18) पुत्र राजू सिंह निवासी सोडियार घायल हो गए।
बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार चालक ने बचाव करते हुए बस को सड़क की पटरी से नीचे तक उतार लिया था। इसके बाद भी ट्रक बस से आकर भिड़ गया। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बस के चालक की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटें तक बाहर आ गई। हादसे में चालक के पीछे की तरफ की सीटों पर बैठे अधिकांश यात्री घायल हो गए।
कुशल वाटिका के पास नहीं रुक रहे हादसे
शहर के पास कुशल वाटिका के पास हादसे नहीं रुक रहे हैं। लगातार दुर्घटनाएं होने के चलते यहां पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए थे और वाहनों की आवाजाही धीमी हो इसलिए स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए। लेकिन फिर भी दुर्घटनाएं हो रही है। यहां पर कई हादसे काफी भीषण हो चुके हैं। अब यहां पर सड़क के बीच डिवाइडर की दरकार है। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Published on:
24 Aug 2022 09:31 pm
Also Read
View All
MLA Harish Choudhary : ‘ग्राउंड ज़ीरो’ से कांग्रेस विधायक की ‘रिपोर्टिंग’, 11 करोड़ के ‘नए-नवेले’ अस्पताल की खोल डाली पोल!

Balotra: आटे-साटे में शादी के 4 साल बाद उजड़ गया परिवार, मां के साथ टांके में मिली 3 जिंदगियों की दर्दनाक कहानी, बिलख रहे परिजन

Barmer : 10 साल का इंतजार, फिर भी नहीं मिला कृषि कनेक्शन, परेशान किसान ने डिस्कॉम दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, गिरफ्तार

Balotra News: 2 मासूमों को गोद में लेकर टांके में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत, महज 4 साल पहले हुई थी शादी

Rajasthan: बेटे के प्रेम-प्रसंग की रंजिश में पिता की काटी नाक, 6-7 बदमाशों ने किया हमला, डॉक्टर बोले- अब हालत स्थिर