बाड़मेर

जीप की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

बीजराड़ थाना क्षेत्र के जान्दुओं का तला सरहद में रविवार को एक जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2023, 8:17 PM IST
Barmer Accident: Bike hit by jeep, youth died

चौहटन(बाड़मेर)। बीजराड़ थाना क्षेत्र के जान्दुओं का तला सरहद में रविवार को एक जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली तथा शव को कब्जे लेने के साथ ही जले वाहनों को जब्त कर लिया।

बीजराड़ थानाधिकारी भंवराराम चौधरी ने बताया कि बाइक व जीप की आमने सामने हुई टक्कर से बाइक सवार इमाम खान (20) पुत्र वइया खां निवासी साडेचा सिणधरी की मौत हो गई। बाइक सवार युवक इमाम खान गागरिया में आयोजित एक राजनीतिक जन सभा में भाग लेकर होकर वापस अपने गांव लौट रहा था । इसी दौरान जान्दुओं का तला सरहद में सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई।

पुलिस ने शव को चौहटन अस्पताल की मार्चरी में रखवाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जीप में अचानक आग लगने के दौरान उसमें सवार एक युवक व बालिका ने बाहर निकलकर जान बचाई। बीजराड़ पुलिस ने हादसे को अनुसंधान शुरू किया है।

Published on: