बाड़मेर

बेघर लोगों का दर्द जानने पहुंचे सर्द रात में कलक्टर, सुनी पीड़ा

- देर रात रैनबसेरों का लिया जायजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2024, 11:52 PM IST
br0601c17.jpg
बाड़मेर के रैन बसेरा में जानकारी लेते कलक्टर।

जिले में शीत लहर के मद्देनजर जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलक्टर रात्रि दस बजे पहुंचे रैन बसेरे

जिला कलक्टर पुरोहित शुक्रवार को रात्रि दस बजे भगवान महावीर टाउन हॉल और आदर्श स्टेडियम में मौजूद रैन बसेरे पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रबंधको व कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।

महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं के अधिकारियों को निर्देश

रैनबसेरों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के अधिकारियों को निर्देश दिया। महिलाओं के लिए रैनबसेरों में अलग से व्यवस्था करने को कहा। रैनबसेरों के आसपास के गड्ढों को तुरंत भरने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न जिलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार की ओर से सभी प्रकार का सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। नगर परिषद आयुक्त विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे।

Published on: