8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे

राम मंदिर में पूजन कर स्वागत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 11 Dec 2023, 12:09 AM IST

pachpadra.jpg

पचपदरा में कलश यात्रा का स्वागत करते हुए।


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने अयोध्या से आए पीले चावल का कलश का रविवार को बस स्टैंड पचपदरा स्थित राम मंदिर में पूजन कर स्वागत किया। हिंदूवादी संगठनों सहित ग्रामीणों ने रविवार को शोभायात्रा में ढोल नगाड़े व डीजे साउंड के साथ बालाजी मंदिर (नई कॉलोनी) से तहसील कार्यालय, मैन बाजार व पाटोदी सर्कल होते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरी शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों व पटाखों की आवाजें गूंजती रहीं।

यह भी पढ़ें: पद स्वीकृत नहीं होने का दंश भोग रहे 5286 स्कूल, काउंसलिंग में भी व्याख्याता से दूर

कार्यक्रम के अंत में मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया और पीले चावल बांट कर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक

शोभायात्रा में मंडापुरा सरपंच डालाराम प्रजापत,उप सरपंच राकेश चौपड़ा, रमेश खारवाल, मांगीलाल संत,वार्डपंच नवरतन सोनी, महेश माली,हनुमान खारवाल, प्रवीण भाटी, वार्डपंच जगदीश माली और नारायणलाल खारवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।