बाड़मेर

Barmer News : शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Barmer News : अधिक चोटें लगने के कारण परिजनों ने पीड़ित युवक को बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित युवक देवाराम की रिपोर्ट पर आठ बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 1:09 PM IST
Feature image

Barmer News : बीजराड़ थाना क्षेत्र के समेलों का तला गांव में शादी समारोह में गए एक युवक के साथ आठ जनों ने बेरहमी से मारपीट कर अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने अनुसार एक शादी समारोह में जा रहे युवक का रास्ता रोककर उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने, पेशाब पिलाने, बाल काटने तथा नकदी छीन लेने को लेकर आठ जनों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि देवाराम पुत्र वारसाराम मेघवाल निवासी आगिनशाह की ढाणी ने बीजराड़ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया कि वह नौ मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए समेलों का तला गया था।

समेलों का तला पहुंचने पर गांव में रास्ते पर बैठे हुकमाराम पुत्र अर्जुनराम, शंकरराम पुत्र आसाराम, गेनाराम पुत्र जयराम, नजाराम पुत्र जेताराम, दीपाराम पुत्र धनाराम, कृष्णराम पुत्र जेमलराम, जयराम पुत्र अमेदाराम एवं केवलराम पुत्र रुघाराम निवासी समेलों का तला वाले शराब पी रहे थे। इन सभी ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौच करते हुए शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसे जबरन पेशाब पिला दिया। बाल काटे तथा उसकी जेब में रखे सात हजार रुपए छीन लिए। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर रखा तथा किसी व्यक्ति के उसके परिजनों को सूचना देने पर परिवार के लोगों ने रात को 12 बजे मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाकर घर ले गए।

वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार युवक के रस्सियों से हाथ और पैर बांधकर उसके साथ आठ दस युवक बेरहमी से मारपीट करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया वहीं अब दर्ज मामले में कार्यवाही करेगी।

गिरफ्तार किया

युवक को बंधक बनाकर मारपीट व पेशाब पिलाने की घटना का वीडियो वायरल होने पर जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश मिले थे। पुलिस ने दीपाराम, हुकमाराम, गेनाराम, केवाराम एवं कृष्णराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हनुुमानराम, थानाधिकारी
Updated on:
24 Oct 2024, 1:09 PM IST
Published on: