बाड़मेर

Barmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: बाड़मेर की 17 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव की प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस-भाजपा और RLP ने उतारे प्रत्याशी

Barmer Panchayat Samiti Pradhan: बाड़मेर की 17 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव हो रहे हैं। पांच में कांग्रेस, चार में RLP और दो में BJP के पास बहुमत है, जबकि छह समितियों में राजनीतिक जोड़तोड़ पर निगाहें टिकी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:20 AM IST
Barmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live
Barmer Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live (Patrika Photo)

Barmer Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले में भाजपा, कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच सियासी मुकाबला है।पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस के पास पांच, आरएलपी के पास चार और भाजपा के पास दो पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत है। वहीं, छह पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में राजनीतिक गठजोड़ और क्रॉस वोटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों के 269 वार्डों में कांग्रेस ने 120, आरएलपी ने 75 और भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 12 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।

Barmer Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: बाड़मेर पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने रतन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद रतन सिंह पूर्व विधायक के साथ पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, भाजपा ने राम सिंह बोथिया को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया है।

Barmer Rural Panchayat Samiti: बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में कांग्रेस ने देवकी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने सरोज चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

बाड़मेर के सभी प्रधानों की लिस्ट 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
आडेल——
बाड़मेर——
बाड़मेर ग्रामीण——
बाटाडू——
बायतु——
भियाड़——
बिशाला——
चौहटन——
धनाऊ——
डूगेरो का तला——
फागलिया——
गडरारोड——
लीलसर——
मांगता——
रामसर——
सेड़वा——
शिव——