बाड़मेर

बच्चों से मारपीट का वीडियो वायरल, शिक्षक निलम्बित

बाड़मेर के रावतसर गांव के राउमावि में बच्चों के साथ कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने शिक्षक को निलम्बित कर दिया। शिक्षक दादूराम का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कक्षा के बीस-पच्चीस बच्चे रोते हुए शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 12:16 PM IST
Feature image

बाड़मेर के सीमावर्ती गांव रावतसर के राउमावि में बच्चों के साथ कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व मामला तूल पकड़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने शिक्षक को निलम्बित कर दिया। जानकारी के अनुसार राउमावि रावतसर में कार्यरत शिक्षक दादूराम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कक्षा के बीस-पच्चीस बच्चे हो रहे हैं और शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर वहां मौजूद किसी ने वीडिया बनाया और दावा किया कि शिक्षक ने नशे में धुत होकर बच्चों के साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थानाधिकारी गडरारोड ओमप्रकाश मय दल रावतसर गए जहां पर अभिभावकों से बात की।

अध्यापक ने माफी मांगी : अभिभावकों ने रविवार को बैठक कर आगे की कार्यवाही करने को कहा। बैठक में ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाया जिस पर अध्यापक ने माफी मांगी तो ग्रामीणों ने थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया। इधर, सोशल मीडिया पर अध्यापक के खिलाफ मामले ने तूल पकड़ा जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ने अध्यापक को निलम्बित कर जांच के आदेश दिए।

इनका कहना है
सीबीईओ गडरारोड की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक दादूराम बालाच को निलंबित कर मुख्यालय आडेल कर दिया गया है। घटना की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- कृष्ण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, बाड़मेर

Updated on:
23 Oct 2024, 12:16 PM IST
Published on: