बाड़मेर

मानवता की मिसाल: रेशमा का शव आज आएगा भारत, पहली बार खुलेंगे मुनाबाव बॉर्डर के गेट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 31, 2018
reshma

बाड़मेर। आखिर रंग लाई राजस्थान पत्रिका की मुहिम। अगासड़ी गांव की रेशमा का शव मंगलवार को मुनाबाव के रास्ते भारत लाया जाएगा। सुबह 10:30 बजे शव भारत को सुपुर्द होगा। पाकिस्तान में जीरो लाइन तक एम्बुलेंस से शव पहुंचाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की है। भारत में बीएसएफ प्रबंध करेगा। इसके लिए पहली बार मुनाबाव में बॉर्डर के गेट खोले जाएंगे। रेशमा का 25 जुलाई को पाकिस्तान में निधन हो गया था।

भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया एवं गृहमंत्रालय के उच्चाधिकारियों ने बाड़मेर जिला कलक्टर को जानकारी दी कि इमिग्रेशन की कार्रवाई पूरी करने के बाद पाक रेंजर्स की ओर बॉर्डर के गेट को खोले जाएंगे, वहीं भारत के बीएसएफ के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। यहां रेशमा का शव भारत को सुपुर्द किया जाएगा। मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर भारत की ओर से इमिग्रेशन की कार्रवाई के बाद शव को शिव के उपखण्ड अधिकारी परिजन के घर तक पहुंचाएंगे।


पत्रिका में समाचार बना मददगार
राजस्थान पत्रिका ने रेशमा के निधन का समाचार प्रकाशन के बाद विदेशमंत्री को ट्वीट किया था। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खबर को रीट्वीट कर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को मामले में मदद करने के निर्देश दिए थे। 27 जुलाई को ही पाकिस्तान से शव लाने की इजाजत मिल गई लेकिन परिजन ने वीजावधि बढ़ाने के लिए कागजात पाक उच्चायोग में जमा करवा दिए थे।


इस कारण 28 जुलाई को थार एक्सपे्रस तक नहीं पहुंच पाए, हालांकि इसके लिए 1.30 घंटा थार एक्सप्रेस को रोका भी गया। इसके बाद भी पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित करते हुए मुहिम छेड़ दी। नतीजतन प्रशासनिक व उच्च स्तर पर हुए प्रयासों से मंगलवार को मुनाबाव के रास्ते शव भारत लाने की इजाजत दोनों देशों ने दी है। विधायक मानवेन्द्रसिंह ने भी उच्चायुक्त अजय बिसारिया से शव को भारत लाने और पाकिस्तान में एम्बुलेंस सहित अन्य प्रबंध के लिए लगातार संपर्क किया।

- रेशमा का शव मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भारत आएगा। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इमिग्रेशन जांच के बाद प्रशासनिक प्रतिनिधि की मौजूदगी में शव परिजन को सुपुर्द किया जाएगा।
शिव प्रसाद मदन नकाते, कलक्टर, बाड़मेर

Updated on:
31 Jul 2018 08:53 am
Published on:
31 Jul 2018 08:51 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक