बाड़मेर

मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें

जसोल व सरवड़ी में खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 10:42 PM IST
मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें
मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें

-

बालोतरा.
जीवन में खेलों का विशिष्ट स्थान है। खेल जीवन में उर्जा भरते हैं। आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने

सोमवार को जसोल के सुआदेवी भंसाली राबाउमावि जसोल में आयोजित 63वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें। गांव, प्रदेश का नाम रोशन करें। चौधरी ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के दो पहलू होते हैं। पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य गौतमचन्द गहलोत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह राठौड़ ,भंवरलाल भंसाली बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शशिबाला ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बॉस्केटबॉल 19 व 17 वर्ष में पचपदरा, वॉलीबॉल 19 व 17 वर्ष में दीनगढ़,हॉकी 19 वर्ष में मेवानगर ,17 वर्ष में नई खाखरलाई,हैण्डबॉल 19 वर्ष में खड़ीन, 17 वर्ष में मटराला गाला की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर सम्पतराज जैन, वस्तीराम मेघवाल, प्रवीण भंसाली, कान्तिलाल ढेलडिय़ा, पारसमल घांची, डूंगर माली, पीयुष सालेचा, सालगराम परिहार, रूपेन्द्रसिंह, मौजूद थे। संचालन संतोष पटेल ने किया।

कल्याणपुर पत्रिका. सरवड़ी पुरोहितान के राउमावि में आयोजित 63 वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के दो पहलू होते हैं। हारने वाले खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें। सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष नि:शक्तजन आयोग आयुक्त धन्नाराम पुरोहित,विशिष्ठ अतिथि प्रधान हरिसिंह उमरलाई, उप प्रधान करनाराम चौधरी, दौलाराम कुआं, बीइइओ बुधाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें। प्रधानाचार्य अब्दुला सिद्दीकी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें। गांव, प्रदेश का नाम रोशन करें।अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। संचालन रणवीरसिंह ने व सरपंच प्रकाश सैन ने आभार ज्ञापित किया।

Published on:
Also Read
View All