बाड़मेर

भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात BSF जवान ने खुद को मारी गोली, वॉच टॉवर पर था तैनात

Barmer News : भारत-पाक बॉर्डर के बाखासर क्षेत्र की भाडा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवान ने रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2024, 8:18 PM IST
Feature image

बाड़मेर। भारत-पाक बॉर्डर के बाखासर क्षेत्र की भाडा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवान ने रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बीएसएफ व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

बाखासर थाना पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर निवासी कांस्टेबल बनारसी लाल (50) पुत्र फकीरचंद शर्मा बीएसएफ की 83 बटालियन में पदस्थापित था, जो भारत-पाक बॉर्डर की बाखासर क्षेत्र की भाडा पोस्ट के वॉच टॉवर पर ड्यूटी कर रहा था। रविवार सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी।

गोली गर्दन व सीने पर लगने से मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर बीएसएफ व पुलिस अधिकारियों ने जवान का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।

जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। जवान के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।

Updated on:
4 Aug 2024, 8:18 PM IST
Published on: